पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल!
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। महिला से छेड़छाड़ के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76 एवं 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 26 नवंबर 2026 को अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे अकेला पाकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 527/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
महिला के साथ घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने चंद घंटों के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 27 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी छबिलाल सूर्यवंशी (22 वर्ष), निवासी धाराशिव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन तथा आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी एवं भुनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to my channel