November 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

₹50 लाख से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण, 1 क्विंटल 921 किलो गांजा सहित नशीली सिरप और टैबलेट जलाकर किए गए नष्ट!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50 लाख से अधिक कीमत के जप्तशुदा मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में 1 क्विंटल 921 किलोग्राम गांजा, 22 नग नशीली सिरप तथा 8,900 नग नशीली टैबलेट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई दिनांक 27 नवंबर 2026 को की गई। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग मामलों में जप्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (PIL), कोटाडबरी के औद्योगिक प्लांट की भट्ठी में किया गया।

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान जप्त गांजा, नशीली सिरप एवं टैबलेट को निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने तथा जप्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिवत नष्टीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है।

पुलिस का उद्देश्य जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करना है।

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, एसडीओपी चांपा श्री लौकेश बंसल, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीलारानी इक्का, पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी, निरीक्षक श्री कमलेश कुमार सेंडे, जिला अपराध शाखा के पूर्व प्रभारी सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक श्री जगदीश्वर प्रसाद, आरक्षक श्री श्याम सुंदर जांगड़े, आरक्षक श्री शैलेन्द्र पटेल एवं मालखाना प्रभारी प्रधान आरक्षक श्री देव रत्नाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार से दूर रहें तथा नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें। जिले में नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp