November 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ वन मंडल में दो अलग-अलग घटनाएं: छाल रेंज में ‘मित्रवत’ नर हाथी बीमार, तो नवागांव में करंट से हाथी की मौत की आशंका !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में शुक्रवार को हाथियों से जुड़ी दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। एक ओर छाल रेंज के बनहर वन क्षेत्र में एक नर हाथी अचानक अस्वस्थ हो गया है, जिसका जंगल में ही इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर, धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के नवागांव इलाके में एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
बाड़ी की सब्जियां खाने वाला ‘शांत’ हाथी अचानक पड़ा बीमार


विभागीय सूत्रों से मिली पुष्ट जानकारी के अनुसार, छाल रेंज अंतर्गत आने वाले बनहर वन क्षेत्र में एक नर हाथी शुक्रवार सुबह से अचानक अस्वस्थ नजर आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचा। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में जंगल के भीतर ही हाथी का उपचार किया जा रहा है।
इस हाथी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने दिलचस्प जानकारी साझा की है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह हाथी बीते कुछ दिनों से रिहायशी इलाके के बेहद करीब विचरण कर रहा था। वह जंगल की वनस्पतियों के साथ-साथ ग्रामीणों की बाड़ियों में लगी सब्जियां खाकर अपने ही धुन में मस्त रहता था। खास बात यह रही कि इस हाथी ने अब तक किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचाया है और वह ग्रामीणों के बीच काफी घुल-मिल सा गया था।
नवागांव में मिला हाथी का शव, करंट की चपेट में आने की आशंका


दूसरी घटना धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के नवागांव इलाके की है, जहां एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया है। प्रारंभिक तौर पर हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वन विभाग की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सूक्ष्म जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp