Recent Posts

November 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, भगवान से नाराजगी बनी वजह! शराब के नशे में दिया था घटना को अंजाम!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़े जाने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पूर्व पत्नी की मृत्यु और स्वयं की शारीरिक बीमारी से परेशान था। वह इन परिस्थितियों के लिए भगवान बजरंगबली को जिम्मेदार मानने लगा था। इसी नाराजगी में उसने शराब के नशे में मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।


सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिला सुराग:


पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में मुलमुला पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान छोटू निर्मलकर (28 वर्ष), निवासी ग्राम नरियरा के रूप में की।


पूछताछ में सामने आई नाराजगी की वजह:


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले भगवान बजरंगबली का भक्त था, लेकिन पूर्व पत्नी की मृत्यु और अपनी शारीरिक बीमारी से परेशान होकर भगवान के प्रति नाराजगी रखने लगा था। वह अपनी परेशानियों के लिए भगवान बजरंगबली को जिम्मेदार मानने लगा था। इसी नाराजगी में उसने 10 नवंबर 2026 को शराब के नशे में मूर्ति तोड़ने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।


आरोपी न्यायालय में पेश:


पुलिस ने आरोपी छोटू निर्मलकर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp