November 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अकलतरा में फोटोकॉपी दुकान में चोरी का 48 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में फोटोकॉपी दुकान को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया रेडमी मोबाइल, 3403 रुपये के सिक्के एवं नगदी तथा वारदात में इस्तेमाल स्टील का चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(A) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुकान का ताला खोलने पर बिखरा मिला सामान:

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भोलामणी चक्रधारी निवासी अधियारीपाठ, अकलतरा ने 7 नवंबर 2026 की रात अपनी फोटोकॉपी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर गल्ले से करीब 30 हजार रुपये की नगदी एवं सिक्के और रेडमी नोट 9 प्रो मोबाइल गायब मिला। चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस:

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान कर यादव मोहल्ला, अकलतरा में दबिश दी गई। पुलिस ने प्रभात उर्फ भोलू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नेहा फोटोकॉपी दुकान में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी का मोबाइल और चाकू बरामद:

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके निवास स्थान से चोरी किया गया रेडमी नोट 9 प्रो मोबाइल, 3403 रुपये के सिक्के एवं नगदी तथा घटना में प्रयुक्त स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया।

22 वर्षीय आरोपी न्यायिक रिमांड पर:

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रभात यादव उर्फ भोलू, पिता सीताराम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, यादव मोहल्ला, अकलतरा है। आरोपी को 11 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका:

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलेन्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शेष नारायण साहू एवं आरक्षक शैलेन्द्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp