November 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान: रायगढ़ ग्रामीण में लैलूंगा और धरमजयगढ़ ब्लॉक के लिए जन चौपाल और संवाद कार्यक्रम निर्धारित

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी के आदेश से आगामी तेरह नवंबर दो हजार छब्बीस को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत रायगढ़ जिले के लैलूंगा और धरमजयगढ़ ब्लॉक के सभी मंडल कांग्रेस कमेटियों में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लैलूंगा और धरमजयगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय जनचौपाल और संवाद कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आयोजन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम की जानकारी एवं फोटो जिला कांग्रेस कमेटी को भेजने को कहा गया है ताकि निर्धारित तिथि और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा सके।

इन्हे मिली जिम्मेदारी, देखें सूची –

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp