Recent Posts

November 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के डॉ. जय प्रकाश मोंगिया ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोधपत्रशोध मार्गदर्शक प्रो. (डॉ.) सूर्य प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में हर्बल औषधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के शोधार्थी डॉ. जय प्रकाश मोंगिया ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में 1 से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘हर्बल औषधि अनुसंधान में नवीन प्रगति’ में अपनी शोध प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शोधपत्र की मौखिक प्रस्तुति दी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन में डॉ. मोंगिया ने ‘साल्विया हिस्पैनिका एल. (चिया) से प्राप्त फेनोलिक पृथक्कृत यौगिक का जीवाणुरोधी परीक्षण एवं म्यूकोएडहेसिव कार्बोपोल दंत जेल का विकास’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया।

एकेएस विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के निदेशक एवं शोध मार्गदर्शक प्रो. (डॉ.) सूर्य प्रकाश गुप्ता के कुशल निर्देशन में किए गए इस अनुसंधान में हर्बल औषधियों के जीवाणुरोधी गुणों तथा दंत चिकित्सा में उनके संभावित उपयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रो. (डॉ.) सूर्य प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया यह शोध प्राकृतिक औषधीय तत्वों के माध्यम से दंत स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीन संभावनाओं को तलाशने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोधपत्र की प्रस्तुति एकेएस विश्वविद्यालय की अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp