Recent Posts

November 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम महंत की महिला कमांडो ने SP बंगले पहुंचकर सुनाई आपबीती, मारपीट और अभद्रता के आरोपियों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंत की महिला कमांडो ने 6 नवंबर को हुई मारपीट एवं अभद्रता की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) से उनके बंगले में मुलाकात कर अपनी शिकायत से अवगत कराया। महिला कमांडो ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

महिला कमांडो के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को गांव के श्यामलाल एवं उनके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना से आहत महिला कमांडो ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखी और मामले में कार्रवाई की मांग की।

SP ने गंभीरता से सुनी शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा:

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने महिला कमांडो की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की आवश्यक जांच कर मारपीट एवं अभद्रता के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp