Recent Posts

November 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

11 नवंबर को धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

1 min read
Spread the love


सांसद राधेश्याम राठिया सहित जिला एवं मंडल संगठन के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर होगा मंथन


धरमजयगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता एवं सांगठनिक मजबूती को लेकर भाजपा मंडल धरमजयगढ़ की मंडल कार्यसमिति बैठक आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होने जा रही है। बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही जिला एवं मंडल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहेंगे।


भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर एवं सहप्रभारी संजय गुप्ता विशेष रूप से शामिल होंगे। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश एवं जिला भाजपा के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, जोन पालक, संयोजक एवं सहसंयोजक, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन तथा बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति अपेक्षित है। इस लिहाज से बैठक को मंडल स्तर पर संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
मंडल महामंत्री जगदीश सरकार एवं भोगेश्वर बेहरा ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सहसंयोजकों से अपने-अपने बूथ अध्यक्षों को साथ लेकर बैठक में पहुंचने का आग्रह किया गया है।
उक्त जानकारी भाजपा मंडल धरमजयगढ़ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp