Recent Posts

November 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दीपावली पर विधायक शैलेश सिंह का बाजारों में आत्मीय संपर्क, व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

1 min read
Spread the love

लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली, सभापति अर्पित गुप्ता के साथ मुख्य बाजार, लोहा मंडी और नई सड़क पर दुकानदारों से की मुलाकात

डीग, 9 नवंबर। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के बीच डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने सोमवार को डीग शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और शहरवासियों से मुलाकात की। विधायक के बाजारों में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा एवं मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।दोपहर 2 बजे लक्ष्मण मंदिर पहुंचे विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डीग नगर परिषद सभापति अर्पित गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ सर्वप्रथम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए। सभी ने डीग-कुम्हेर क्षेत्र सहित राजस्थान प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इसके बाद विधायक शैलेश दिगंबर सिंह और नगर परिषद सभापति अर्पित गुप्ता ने लक्ष्मण मंदिर के दोनों ओर स्थित दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं व्यापारियों से दीपावली की राम-राम की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।विधायक ने लक्ष्मण मंदिर से अपना जनसंपर्क शुरू करते हुए मुख्य बाजार, लोहा मंडी और नई सड़क मार्ग से होकर व्यापारियों एवं शहरवासियों से मुलाकात की। दीपावली के अवसर पर बाजारों में हुए इस जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, भाजपा की वरिष्ठ नेता अमरनाथ गुप्ता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, तारा सिंह सिनसिनवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, दाऊ दयाल नसवारिया, पार्षद जगदीश यादव, पार्षद राहुल लवानिया, पार्षद गौरव सोनी, खेमचंद कोली, भावना गांधी, पवन खंडेलवाल, छैलो खंडेलवाल, पार्षद प्रतिनिधि इंदर फौजदार, ठाकुर श्याम सिंह पार्षद प्रतिनिधि और गिरीश शर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में शहरवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp