November 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

स्मृति ईरानी 11 नवंबर को आएंगी धरमजयगढ़ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगी जायजा

1 min read
Spread the love


भाजपा की प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर संगठन सक्रिय, पदाधिकारियों की बैठक लेकर देंगी आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रतीकात्मक फोटो

धरमजयगढ़ – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी 11 नवंबर को धरमजयगढ़ पहुंचेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। इस दौरान वे स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की व्यवस्थाओं, सहभागिता और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगी। साथ ही कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी।
गौरतलब है कि 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन पर धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का बड़ा आयोजन प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति संभावित है। ऐसे में स्मृति ईरानी का चार दिन पहले धरमजयगढ़ पहुंचना आयोजन की गंभीरता और संगठन की तैयारियों को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम को लेकर धरमजयगढ़ के साथ-साथ रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा और जशपुर सहित आसपास के जिलों के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता बढ़ गई है। संगठन इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp