नाबालिग को बहला-फुसलाकर तेलंगाना ले जाने और अनाचार के आरोप में युवक गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस ने भेजा जेल!
1 min read
जांजगीर-चांपा, 04 नवंबर 2026। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्य तेलंगाना ले जाने और उसके साथ अनाचार करने के मामले में बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है
तेलंगाना के मलकापुर से बरामद हुई नाबालिग:
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नाबालिग बालिका 27 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
रिपोर्ट के आधार पर थाना बिर्रा में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। विवेचना में सामने आया कि आरोपी आदित्य कुमार मांझी बालिका को अपने साथ दूसरे राज्य तेलंगाना के मलकापुर, थाना छोटूपल, जिला नलगोंडा ले गया था।
पूछताछ में अनाचार का मामला आया सामने:
पुलिस के अनुसार, बालिका से पूछताछ एवं कथन के दौरान आरोपी द्वारा जबरन अनाचार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आदित्य कुमार मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान:
उक्त कार्रवाई में थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to my channel