बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, पर्वतारोही अमिता श्रीवास के हाथों आमना बेगम सहित शिक्षकों-विद्यार्थियों का सम्मान!
1 min read
जांजगीर-चांपा। बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को होम सिटी, ओम सिटी, चांपा में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, नवाचार के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले शिक्षकों तथा कक्षा 10वीं, 12वीं और महाविद्यालय स्तर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती अंजू नायक, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़; डॉ. शिखा सिंह, प्राचार्य, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल, अकलतरा; तथा सुप्रसिद्ध महिला पर्वतारोही एवं एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह में लगभग 30 विद्यार्थियों (कक्षा 10वीं, 12वीं एवं महाविद्यालय) को सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं समाज के प्रति दीर्घकालीन योगदान के लिए छह शिक्षकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, नवाचारी एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए चार शिक्षकों को इम्पैक्ट मेकर अवॉर्ड तथा उत्कृष्ट शिक्षण के लिए 16 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवॉर्ड प्रदान किए गए।

विशेष रूप से सामाजिक क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों से जुड़कर समाज में जागरूकता का कार्य कर रही आमना बेगम को पर्वतारोही अमिता श्रीवास के हाथों सम्मानित किया गया। आमना बेगम का यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण और सामाजिक योगदान का प्रतीक बना।

बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन शिक्षा, सेवा और इंसानियत के मूल्यों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। संस्था का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना, शिक्षकों के समर्पण और नवाचार को सम्मानित करना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को पहचान दिलाना है।
समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इसने विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को प्रेरित करने के साथ शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों का सकारात्मक संदेश दिया।
Subscribe to my channel