October 14, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बंजारी माता दरबार में अव्यवस्था पर रार : पार्षद जानू सिदार ने DBL कंपनी के दावों को सिरे से नकारा !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ : सिसरिंगा घाट स्थित प्रसिद्ध बंजारी माता मंदिर में जीर्णोद्धार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विवाद अब और बड़ा रूप धारण करता जा रहा है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) कंपनी द्वारा मंदिर परिसर में विकास कार्य कराए जाने के दावों पर पार्षद जानू सिदार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कंपनी के तमाम दावों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

*इतने दिनों तक क्यों नहीं हुआ काम*? पार्षद का तीखा सवाल


​पार्षद जानू सिदार ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग तीन महीने पहले DBL कंपनी ने मंदिर के जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का वादा किया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब बाकी बचे काम और बुनियादी सुविधाओं के लिए श्रद्धालुओं को अगली नवरात्रि तक का इंतज़ार करना पड़ेगा ?

इतना काम तो नवरात्रि पर होता ही है


​जानू सिदार ने साफ़ शब्दों में कहा कि कंपनी केवल कागजों और मीडिया के माध्यम से झूठी वाहवाही बटोर रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। जीर्णोद्धार के नाम पर महज़ लीपापोती और खानापूर्ति की गई है। मंदिर परिसर में पानी की भारी किल्लत के बावजूद अब तक बोरवेल नहीं कराया गया है , बोर खनन सफल ना होने की बात कहकर उसे अटका दिया गया है और न ही हनुमान मंदिर की पुताई पूरी हुई है। इसके अलावा माता रानी के दरबार में ढोल-नगाड़ा -बाजा बजाने वाले कलाकारों के टूटे शेड को दुरुस्त नहीं किया गया है, महिलाओं के लिए वॉशरूम का कोई इंतज़ाम नहीं है और निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त यात्री प्रतीक्षालय का पुननिर्माण भी अधूरा पड़ा है। पार्षद जानू सिदार ने मंदिर के रंग रोगन और पुताई कराये जाने के सवाल पर कहा कि ये तो हर नवरात्रि में होता है इसके इत्तर कंपनी ने ऐसा क्या किया है जिसे उल्लेनीय कहा जाये , उन्होंने कंपनी अधिकारी के बात को सिरे से नकार दिया है !

टालमटोल से नहीं चलेगा काम !


​पार्षद जानू सिदार ने चेतावनी दी है कि कंपनी की इस वादाख़िलाफ़ी से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। यदि DBL कंपनी ने जल्द से जल्द इन सभी व्यवस्थाओं को धरातल पर दुरुस्त नहीं किया, तो जनहित में उग्र आंदोलन और चक्काजाम की रणनीति पर क्षेत्र की जनता अडिग रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp