सिसरिंगा घाट के बंजारी मंदिर में अव्यवस्था को लेकर भड़की लीनव राठिया
1 min read

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिसरिंगा घाट में भारतमाला सड़क निर्माण कार्य के लिए बंजारी मंदिर की संपत्तियों सहित अन्य वन संपदाओं को अवैध तरीके से ध्वस्त करने और उसके बाद गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद निर्माण एजेंसी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा मंदिर की संपत्तियों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का लिखित आश्वासन दिया गया था। तय मियाद में कार्य पूरा नहीं होने पर युवा नेता और पार्षद जानू सिदार ने ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है। इस सिलसिले में क्षेत्र के जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बंजारी मंदिर के रास्ते से आना-जाना नहीं, निरीक्षण करेंगे – लीनव राठिया
इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया ने कहा कि फिलहाल उनका मंदिर मार्ग से होकर आवागमन नहीं हुआ है। भारतमाला सड़क से ही उनका आना-जाना हुआ है, जिसके कारण मंदिर परिसर एवं वहां तक पहुंचने वाले मार्ग की वर्तमान व्यवस्थाओं की उन्हें जानकारी नहीं है।

लेकिन उन्होंने आगे कहा कि यदि मंदिर परिसर में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का अभाव है, तो इस दिशा में मंदिर ट्रस्ट की भी जिम्मेदारी बनती है। हालांकि, आपके माध्यम से यह जानकारी संज्ञान में आई है, और नवरात्रि पर्व के प्रति हमारी गहरी आस्था भी जुड़ी हुई है। मैं इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक संज्ञान लेती हूं और स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण करूंगी।



Subscribe to my channel