October 12, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर ‘गुरु’ ने किया ‘MG ग्रोसरी मार्ट’ का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

1 min read
Spread the love

सीतापुर चित्रकूट- आजाद समाज पार्टी/भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर (गुरु) के मुख्य आतिथ्य में आज, 11 अक्टूबर 2026 को रामायण मेला सीतापुर (चित्रकूट) में MG ग्रोसरी मार्ट का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए आधुनिक मार्ट के खुलने से स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे दैनिक उपयोग का सभी राशन और गुणवत्तापूर्ण ग्रोसरी का सामान उचित दामों पर उपलब्ध हो सकेगा।

भव्य स्वागत- कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर व्यापार मंडल और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर (गुरु) का फूल-मालाओं और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि चित्रकूट के ग्रामीण व अर्ध-शहरी इलाकों में इस तरह के आधुनिक ग्रोसरी मार्ट खुलने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को खरीदारी में आसानी होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उद्घाटन समारोह में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, समाज सेवी और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही, जिन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp