November 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, टीवी-होम थिएटर सहित घरेलू सामान बरामद!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने के क्रम में जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकान का ताला और कुंडी तोड़कर टीवी, होम थिएटर, बर्तन सहित घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


मकान सूना पाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया मोंगरा बाई निवासी विद्या नगर, जांजगीर अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती हैं। उनका जांजगीर स्थित मकान बीच-बीच में आना-जाना होता है। दिनांक 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने पुत्र के साथ मकान में ताला लगाकर कोरबा चली गई थीं। 23 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर टीवी, होम थिएटर, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान गायब मिले। अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।


मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार:

घटना की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संतोष कुमार विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी किए गए टीवी, होम थिएटर एवं अन्य घरेलू सामान सहित मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में एसआई दिलीप सिंह, पीएसआई दिव्या सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp