Recent Posts

October 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ डबल मर्डर का खुलासा: 10 लाख के उधार ने ली 2 जानें! शराब में सुहागा मिलाकर की हत्या! पैसे के लेन-देन बना हत्या का कारण, मुख्य आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे गिरफ्तार!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 25 अक्टूबर 2026। थाना पामगढ़ क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला?

23 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम कुटराबोड़ हेलीपैड के पास चखना दुकान में ग्राम पनगांव निवासी जोहित खरे और नेवराबंद निवासी रामखिलावन जांगड़े की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो और सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरखुरानी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की।

बेटी की शिकायत ने खोला राज:

मृतक जोहित खरे की बेटी मनीषा खरे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे (निवासी पनगांव) को 4 माह पूर्व घरेलू खर्च के लिए 10 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपी ने 5.50 लाख और 6 लाख के दो चेक दिए थे, जो बैंक में बाउंस हो गए।

23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जोहित खरे ने राजा खरे को फोन कर पैसे मांगे थे। शाम को मिलने का बहाना बनाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

कैसे दी गई हत्या को अंजाम?

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजा खरे ने बताया कि वह ट्रेडिंग में नुकसान और उधारी के दबाव से मानसिक रूप से परेशान था। हत्या के लिए उसने मुकेश कश्यप से इम्पीरियल ब्लू की 3 क्वार्टर शराब खरीदवाई।

शाम करीब 6 बजे उसने फोन कर जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े को हेलीपैड कुटराबोड़ बुलाया। उनके आने से पहले उसने अपने जेब में रखी पुड़िया से *सुहागा निकालकर एक क्वार्टर शराब में मिला दिया।* पुलिस की गाड़ी आते देख मुकेश कश्यप मौके से भाग गया।

आरोपी ने वह जहरीली शराब दोनों को पिला दी। शराब पीते ही दोनों को पेट दर्द हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। तबियत बिगड़ते देख आरोपी वहां से भाग गया।

पुलिस की कार्रवाई:

सायबर तकनीकी विश्लेषण, गवाहों के कथन और घटना स्थल के पुनर्निर्माण के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से खाली शराब की बोतल और सुहागा की पुड़िया जब्त की गई है।

आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp