डीग में श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला मंचन का शहरवासियों ने किया पोस्टर विमोचन
1 min read
शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर चौक पर 23 अक्टूबर से शुरु होगी कृष्णलीला
मटकी फोड़ माखन चोर लीला,एवं महारास लीला रहेगी आकर्षण का केंद्र डीग। जल महलों की नगरी डीग में पहली बार शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मन्दिर चौक पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्री बृज लठावन धाम स्थानिय रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वाधान में श्री कृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत विशाल और भव्य लीला का आयोजन 23 अक्टूबर शुक्रबार से प्रारम्भ होगा।इस दौरान मंगलवार को शहरवासियों द्वारा श्री कृष्ण लीला के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि कृष्णलीला हमारी सनातन संस्कृति व धार्मिक आस्था एवं गौरवशाली परम्पराओं की जीवंत पहचान है।संयोजक इन्द्रमोहन शर्मा लाला ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण लीला का मंचन रासाचार्य पद्म श्री विभूषित स्वामी श्री रामस्वरूप शर्मा जी के सुपुत्र स्वामी श्री हरि बल्लभ शर्मा छोटे ठाकुर जी श्री श्यामा श्याम लीला संस्थान श्री वृंदावन के द्वारा की जायेगी।कृष्ण लीला में प्रभु श्री कृष्ण की ब्रज भूमि में की गई गोचारण लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा।कृष्ण लीला में विभिन्न लीलाओं का होगा मंचन – समिति के अध्यक्ष बबली शर्मा ने बताया कि कृष्णलीला में कृष्ण जन्म की भूमिका, जन्मोत्सव एवं बधाई, पूतना वध, माखन चोरी लीला, श्याम सगाई, मीरा बाई चरित्र, नरसी का भात, नानी बाई रो मायरा, कंस वध लीला, रुकमणी कृष्ण मंगल लीला का मंचन होगा। तथामटकी फोड़ माखन चोर लीला,एवं महारास लीला आकर्षण का केंद्र रहेगी।इस अवसर पर गोपाल बीड़ी वाले,संजय पीतलिया,गुलज़ारी सेठी, दाऊ दयाल नसवारिया,जगदीश टकसालिया,केदार सौखिया,नानक पंडित,विष्णु मित्तल,छैल बिहारी राठौर,राकेश गोयल,पंकज पाराशर,पंकज सौखिया,लोकी शर्मा,खगेन्द्र शर्मा,मनोज बीड़ी वाले,मोहित पाराशर,रवि बौहरे,काव्य पाराशर तन्नू मौजूद थे।
Subscribe to my channel