October 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

डीग के बड़ेसरा में दो मासूम भाइयों की हत्या का मामला, 6 घंटे में पुलिस को मिला अहम सुराग

1 min read
Spread the love

मुख्य आरोपी हिरासत में, हत्या में इस्तेमाल हथियार और कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित; अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारीडीग। दशहरे के दिन डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में दो मासूम बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर महत्वपूर्ण सुराग जुटा लिए। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि कथित साजिश में शामिल अन्य संभावित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात घर के अंदर अंजाम दिए जाने के संकेत मिले हैं।पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सीओ और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल को सुरक्षित करने के साथ वहां जुटी भीड़ को नियंत्रित किया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्यमामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल टीम और एमओबी को बुलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर युद्धस्तर पर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुड़े छोटे-छोटे सुरागों की बारीकी से पड़ताल की गई। इसके साथ ही गांव और आसपास के खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार प्रयासों और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद छह घंटे के भीतर पुलिस को पहला महत्वपूर्ण सुराग मिला। इससे वारदात के संभावित घटनास्थल, घटना को अंजाम देने के तरीके और इसमें शामिल व्यक्ति के संबंध में अहम जानकारी सामने आई।हत्या में प्रयुक्त हथियार और कपड़े किए सुरक्षितपुलिस ने बताया कि घटना से पहले, वारदात के दौरान और उसके बाद से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है। शुरुआती जांच में घर के अंदर वारदात होने के संकेत मिले हैं। हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले हथियार, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को भी सुरक्षित रखा गया है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार, एफआईआर की प्रक्रिया जारीदोनों मृत बच्चों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी और मामले में संलिप्त पाए जाने वाले अन्य लोगों की नियमानुसार औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका, वारदात के पीछे के कारण और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पूछताछ व साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp