October 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल

1 min read
Spread the love

गोवर्धन गेट पुरानी चुंगी के पास हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार

डीग। मंगलवार देर शाम शहर के गोवर्धन गेट स्थित पुरानी चुंगी के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब डीग की ओर से जा रहे एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गए। दुर्घटना में महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार वसोखर, कुम्हेर निवासी रामवती (48) पत्नी रामगोपाल अपने पति रामगोपाल (50) पुत्र खेमचंद के साथ गोवर्धन जा रही थी। इसी दौरान गोवर्धन गेट पुरानी चुंगी के पास डीग की तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में रामवती ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति रामगोपाल घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर डीग जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल रामगोपाल को उपचार के लिए डीग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतका रामवती के शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की सूचना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp