छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा नवंबर 2026: टाइम-टेबल जारी, 23 नवंबर से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं!
1 min read
जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (परीक्षा वर्ष नवंबर 2026) का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
परीक्षा का समय:
प्रातः 08:30 से 11:45 बजे तक- स्थान ग्रहण: 08:30 बजे तक- उत्तरपुस्तिका वितरण: 08:35 बजे तक- प्रश्न पत्र वितरण: 08:40 बजे से- उत्तर लेखन कार्य: 08:45 से 11:45 बजे तक
टिप्पणियाँ (आधिकारिक निर्देश):
1. परीक्षा कक्षा X एवं XII के लिए निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार होगी।
2. परीक्षा काल में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार होंगी।
3. प्रायोगिक परीक्षा केंद्राध्यक्ष दिनांक 10/12/2026 तक अनिवार्यतः अपनी सुविधानुसार सम्पन्न करावें।
हाईस्कूल परीक्षा X (कक्षा 10वीं) – हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम:
23/11/2026 सोमवार – मराठी (204)
25/11/2026 बुधवार – हिन्दी (201)
26/11/2026 गुरुवार – विज्ञान (212)
27/11/2026 शुक्रवार – अर्थशास्त्र (214)
30/11/2026 सोमवार – अंग्रेजी (202)
01/12/2026 मंगलवार – गृह विज्ञान (216)
02/12/2026 बुधवार – उर्दू (206)
03/12/2026 गुरुवार – संस्कृत (209)
04/12/2026 शुक्रवार – गणित (211)
07/12/2026 सोमवार – सामाजिक विज्ञान (213)
08/12/2026 मंगलवार – व्यवसाय अध्ययन (215)
हायर सेकेंडरी परीक्षा XII (कक्षा 12वीं):
23/11/2026 सोमवार – हिन्दी (301)
25/11/2026 बुधवार – व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य) (319)
26/11/2026 गुरुवार – लेखांकन (320)
27/11/2026 शुक्रवार – गृह विज्ञान (321)
30/11/2026 सोमवार – रसायन शास्त्र (313)
01/12/2026 मंगलवार – अर्थशास्त्र (318)
02/12/2026 बुधवार – भौतिक शास्त्र (312)
03/12/2026 गुरुवार – इतिहास (315)
04/12/2026 शुक्रवार – जीव विज्ञान (314)
07/12/2026 सोमवार – गणित (311)
08/12/2026 मंगलवार – भूगोल (316)
09/12/2026 बुधवार – अंग्रेजी (302)
10/12/2026 गुरुवार – राजनीति शास्त्र (317)
सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर के हस्ताक्षर से 6/10/26 को जारी।

Subscribe to my channel