Recent Posts

September 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पामगढ़ को मिला नया SDM ! पवन कोसमा होंगे पामगढ़ के नए एसडीएम, शशिकुमार चौधरी को चांपा की जिम्मेदारी!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 19 सितंबर 2026। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में पामगढ़ और चांपा अनुविभाग के एसडीएम स्तर पर भी बदलाव किया गया है।

पवन कोसमा SDM पामगढ़:

जारी आदेश के अनुसार पवन कोसमा को पामगढ़ का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी SDM बनाया गया है। वहीं शशिकुमार चौधरी को चांपा SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्तमान में पामगढ़ SDM के पद पर कार्यरत आर.के. तंबोली को जिला कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। जिला कार्यालय में उन्हें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही पामगढ़ और चांपा क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज की नई व्यवस्था प्रभावी होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp