Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अकलतरा में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 430 प्रकरणों का हुआ निराकरण! 113 नियमित प्रकरण, 211 ट्रैफिक चालान और 106 आबकारी मामलों का निपटारा!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/अकलतरा, 12 सितंबर 2026। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार 12 सितंबर 2026 को तालुका न्यायालय अकलतरा में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निराकरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शिवानी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

लोक अदालत के दौरान पक्षकारों की सुविधा एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बैंक एवं नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोक अदालत में पहुंचे पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह ने कहा कि लोक अदालत त्वरित एवं सस्ता न्याय प्राप्त करने का सरल और प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का स्थायी समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में पारित अवार्ड अंतिम होता है।

430 प्रकरणों का हुआ निराकरण:

आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 430 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 113 नियमित प्रकरण, 211 ट्रैफिक चालान तथा 106 आबकारी प्रकरण शामिल रहे। निराकृत प्रकरणों में चेक बाउंस से संबंधित परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 (NI Act) का एक प्रकरण भी शामिल रहा।

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन से पक्षकारों को अपने विवादों का त्वरित एवं सहमति के आधार पर समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला। आयोजन के माध्यम से आम लोगों में लोक अदालत एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रक्रिया के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp