Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चार दिनों से झुंड से बिछड़ा हाथी शावक स्वस्थ, दल से मिलाने की कवायद जारी

1 min read
Spread the love


बोरो रेंज के चाल्हा इलाके का मामला, वन अमला लगातार रख रहा नजर


धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में पिछले चार दिनों से हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी शावक को लेकर वन विभाग का अमला लगातार निगरानी और उसे झुंड से मिलाने के प्रयास में जुटा हुआ है। राहत की बात यह है कि शावक के स्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है।


बताया जा रहा है कि करीब दो से तीन वर्ष उम्र का यह हाथी शावक पिछले चार दिनों से अपने दल से अलग है। प्रारंभिक जानकारी में शावक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई थी, लेकिन अब उसके स्वस्थ होने की सूचना है। वन अमले द्वारा शावक की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा उसके मूल झुंड की तलाश की जा रही है।
वन विभाग का प्रयास है कि अनुकूल परिस्थितियों में शावक को सुरक्षित तरीके से उसके झुंड से मिलाया जा सके। इसके लिए क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही शावक की सुरक्षा और उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp