नर्मदा रामराज कुशवाहा का कुशवाहा महासभा अम्बाह ने किया स्वागत सम्मान
1 min read
संबाददाता रामकिशन सिंह कुशवाहा
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (महिला मोर्चा) मुरैना की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर नर्मदा रामराज कुशवाहा का कुशवाहा महासभा अम्बाह अध्यक्ष हरभजन कुशवाहा एवं उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने नर्मदा रामराज कुशवाहा का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाजबंधुओं ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज की महिलाओं को संगठित करने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य होंगे।नर्मदा रामराज कुशवाहा ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगी और समाज की महिलाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।इस दौरान कुशवाहा महासभा अम्बाह के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
Subscribe to my channel