ग्राम पंचायत तुरंगा में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर उठे सवाल
1 min read

पुसौर। जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरंगा में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उसमें लीपापोती की जा रही थी और बाद में किए गए कार्य को तोड़ दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य तोड़े जाने के समय मौके पर न तो संबंधित अधिकारी मौजूद थे, न सरपंच और न ही पंचायत सचिव। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसके निर्देश पर निर्माण कार्य को तोड़ा गया और इसकी अनुमति किसने दी।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य में उपयोग की गई शासकीय राशि का हिसाब सार्वजनिक करने तथा दोषी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को तत्काल स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
नोट: संबंधित अधिकारियों, सरपंच और पंचायत सचिव का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार में शामिल किया जाएगा।
नमस्कार आप देख रहे है उदघोष समय न्यूज रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र से आ रही है बड़ी खबर
रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, शोषण, गर्भवती होने और दोबारा अगवा किए जाने के गंभीर आरोपों ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय थाने में कथित रूप से समझौता कराने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी पर 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं पाला बाई, धर्मेंद्र बंगाली, घनश्याम बेहरा और भुवनेश्वर चौहान सहित कुछ लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों ने थाना प्रभारी सहित मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और उसे न्याय दिलाने का है। अब देखना होगा कि पुलिस के उच्चाधिकारी इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हैं या नहीं।
उद्घोष समय न्यूज़ के लिए जिला डिप्टी ब्यूरो संवाददाता बिमलेश कुमार प्रधान रायगढ़ की खास रिपोर्ट।
Subscribe to my channel