Recent Posts

August 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

डॉ. अंकित कुमार भगत को पीएच.डी. की उपाधिमूंगबीन में उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए मिली डॉक्टरेट डिग्री

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के शोधार्थी डॉ. अंकित कुमार भगत को मूंगबीन में उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए पीएच.डी. की उपाधि मिली। उन्होंने शोध निर्देशक डॉ. बृन्दावन सिंह के मार्गदर्शन में पंक्ति × परीक्षक प्रतिरूप से उपज एवं घटक लक्षणों की विषमयुग्मजता और संयोजन क्षमता का अध्ययन किया।

25 जुलाई को हुए मौखिक परीक्षण में बाह्य परीक्षक प्रो.डॉ. आर.पी. जोशी, कृषि महाविद्यालय, रीवा ने शोध कार्य की सराहना की। उन्होंने शोध निष्कर्षों को कृषि एवं फसल सुधार के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बी.ए. चोपड़े, प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक/शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. डॉ. शेखर मिश्रा, अधिष्ठाता प्रो. डॉ. ए.के. भौमिक, अनुसंधान निदेशक प्रो. डॉ. नीरज वर्मा एवं प्रो. डॉ. जी.सी. मिश्रा सहित विभागीय शिक्षक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. भगत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp