पामगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस के 5 मामलों में 7.56 लाख रुपये का आपसी समझौता
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

खंडपीठ क्रमांक-7 की अध्यक्षता श्रीमती शीलू केसरी, प्रथम सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, जांजगीर (अतिरिक्त न्यायाधीश, पामगढ़) ने की। इस दौरान चेक बाउंस के 5 मामलों में कुल 7,56,758 रुपये की राशि पर पक्षकारों के बीच आपसी राजीनामा हो गया, जिससे सभी मामले सुलझा लिए गए।

सुलहकर्ता अधिवक्ता के रूप में श्री श्यामलाल सांडे ने अपनी सेवाएं दीं।
लोक अदालत के दौरान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण कु. श्रद्धा गुप्ता, व्यासनारायण राठौर, कु. ममता साहू, कृष्ण कुमार साहू, संदीप साहू, सुरेंद्र कुमार बर्मन, पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, प्रदीप पटेल, मोहन जांगड़े सहित विभिन्न पक्षकार उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:
पक्षकारों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग पामगढ़ द्वारा न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बीपी एवं शुगर की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
यह विशेष लोक अदालत न्यायिक प्रक्रिया को सरल, तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।
Subscribe to my channel