महिला सरपंच के घर में घुसकर मारपीट, धमकी और गाली-गलौच, सरपंच राजकुमारी बंजारे पंचों के साथ थाने पहुंची, तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
1 min read
जांजगीर-चांपा/मुलमुला, 13 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत झिलमिली में महिला सरपंच के घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला सरपंच राजकुमारी बंजारे अपने पंचों के साथ मुलमुला थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:25 बजे गोपाल टंडन, रजत रात्रे और मोनू भारती नामक आरोपियों ने कथित तौर पर सरपंच राजकुमारी बंजारे (62 वर्ष), उनकी बेटी अंकिता बंजारे और हितेश बंजारे के घर में घुसकर मारपीट की और अभद्रता की। बीच-बचाव करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें पहुंचाई गईं। पीड़ित अंकिता बंजारे को “तुमको देख लेंगे” कहकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
आज थाने में हंगामा:
महिला सरपंच राजकुमारी बंजारे आज अपने पंचायत सदस्यों के साथ मुलमुला थाना पहुंचीं। उन्होंने तीनों नामजद आरोपियों समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने भी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की अपील की है।
पुलिस की कार्रवाई:
मुलमुला थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच नाजिर हुसैन को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Subscribe to my channel