ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र ध्रुव शाह को 4.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर मिला प्लेसमेंट
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के बी.टेक. (2026 बैच) के छात्र ध्रुव शाह का चयन प्रतिष्ठित आईटी कंपनी अमेज़िन ऑटोमेशन सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा) में जूनियर पाइथन डेवलपर के पद पर हुआ है। कंपनी ने उन्हें 4.50 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) का आकर्षक वेतन पैकेज प्रदान किया है।

ध्रुव शाह की इस उपलब्धि से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग एवं विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता तथा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख शिक्षण व्यवस्था का प्रतिफल मानी जा रही है। विभाग में विद्यार्थियों को आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषाओं, सॉफ्टवेयर विकास, परियोजना आधारित शिक्षण, तकनीकी कौशल संवर्धन तथा प्लेसमेंट उन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह चयन ए.के.एस. विश्वविद्यालय की मजबूत प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रमाण है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं रोजगारोन्मुख बनाना है।
इस उपलब्धि पर कंप्यूटर साइंस विभाग के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) अखिलेश ए. वाऊ, विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम तथा विभाग के समस्त संकाय सदस्यों ने ध्रुव शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ध्रुव शाह अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचारपूर्ण सोच और कार्यकुशलता के बल पर सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे तथा उनकी सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Subscribe to my channel