May 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

झीरम घाटी के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजली सभा का आयोजन

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – झीरम घाटी की दुखद नक्सली घटना की 13वीं बरसी के अवसर पर आज 25 मई को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में शाम 5 बजे फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झीरम हमले में शहीद हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम में शहीद नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, दिनेश पटेल, उदय मुदलियार सहित झीरम घाटी की उस दर्दनाक घटना में शहीद हुए सभी वीर सपूतों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।
मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष प्रधान ने क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम सेवा एवं सम्मान का प्रतीक बनेगा।

क्या हुआ था 25 मई 2013 को ?

25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों सहित 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, वरिष्ठ आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल तथा उदय मुदलियार सहित कई लोग शहीद हुए थे। इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी नक्सली घटनाओं में से एक माना जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp