May 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 25 मई 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन के अंतर्गत छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु अभियांत्रिकी संकाय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो. नंदलाल मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रो. नंदलाल मिश्र एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं, मानसिक समस्याओं की पहचान तथा उनके व्यावहारिक समाधान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक दिनचर्या, संवाद एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन समिति सदस्य डॉ. रविकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp