Recent Posts

March 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में विजेता विद्यार्थियों का सम्मान। राष्ट्रीय युवा उत्सव में सफलता के बाद  समारोह।

1 min read
Spread the love

सतना। एआईयू के 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रति कुलाधिपति श्री अनंत कुमार सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित दल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को विशेष महत्व दिया गया, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। समूह नृत्य/लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रुति जैन, दिव्यांश सोनी, इंद्र कुमार, दीपक पाल, आकाश, अस्मिता, शिवांशु, वंश, देवेश एवं आनंद को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इन विद्यार्थियों की ‘अहीर’ लोक नृत्य प्रस्तुति ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना अर्जित की थी।
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवांश प्रजापति एवं कार्तिकेय सिंह को भी समारोह में सम्मानित किया गया। इसी प्रकार फोक ऑर्केस्ट्रा में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले चैत्या रैकवार, दीपाली, आनंद, सुमित, अमन, सुखदेव एवं योगेश तथा क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन पर्कशन) में चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाले सुखदेव प्रजापति को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल का मार्गदर्शन करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। श्री बालकृष्ण मिश्रा (कोऑर्डिनेटर, कल्चरल डायरेक्टरेट), श्री प्रियेश झा, सुश्री राफिया अमीन, श्री अमरप्रीत सलूजा (विभागाध्यक्ष, सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट सेल), श्री आशुतोष सिंह, डॉ. शुभ्रा मिश्रा, डॉ. दीपक मिश्रा (सहायक निदेशक, सांस्कृतिक निदेशालय), श्री सचिन चौधरी, श्री पंकज गोस्वामी, श्री प्रशांत चौधरी, श्री देवराज, श्री राजकुमार, श्री आशुतोष सोनी एवं श्री रोहित तिवारी शामिल रहे।
समारोह के दौरान श्री बालकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में प्रस्तुत नाटक ‘उरुभंगम’ का भी उल्लेख किया गया, जिसने प्रतियोगिता में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कुलगुरु प्रो. बी.ए. चोपडे, डॉ.आर.एस.त्रिपाठी,डॉ.हर्षवर्धन, प्रो.जी.सी. मिश्रा,डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी (अधिष्ठाता, छात्र कल्याण)—श्री बृजेंद्र कुमार सोनी (डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन) ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
समारोह में यह भी रेखांकित किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है, जो विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp