Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में शासकीय राशन दुकान पर सुनियोजित चोरी ! 49 बोरा चावल सहित भारी मात्रा में अनाज पार

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर तथा 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए।
घटनास्थल के समीप चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि चोरी को अंजाम देने में वाहन का उपयोग किया गया। वारदात की प्रकृति को देखते हुए संगठित गिरोह की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।


सुबह आसपास के ग्रामीणों ने दुकान की स्थिति देखी और तत्काल राशन दुकान संचालक रोहित यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही संचालक मौके पर पहुंचे और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।


यह घटना गरीब हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले आवश्यक खाद्यान्न से जुड़ी होने के कारण गंभीर मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस आवश्यक जांच एवं आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp