Recent Posts

February 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नगर में शोक की लहर: कांता देवी चैनानी का मुंबई में निधन

1 min read
Spread the love


नगर का प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साई मोबाइल के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी तथा चैनानी परिवार की बड़ी बहू कांता देवी चैनानी का मुंबई में इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचार हेतु मुंबई में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
स्वर्गीय कांता देवी चैनानी का अंतिम संस्कार आज दिनांक 16 फरवरी, सोमवार को प्रातः 11 बजे मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम शवयात्रा बस स्टैंड स्थित निज निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
परिवारजनों ने सभी स्नेहीजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp