Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ थाना क्षेत्र में हथियार लहराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लोहे का चाकू-एयरगन बरामदपुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत, क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत

1 min read
Spread the love

संवाददाता: जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।
उदघोष समय न्यूज़, 30 जनवरी 2026।


जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम चंण्डीपारा (नहर मुहल्ला) में लोहे का धारदार चाकू और लोहे से बनी एयरगन (बंदूक) लहराकर लोगों को डरा-धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित और सजग कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।


मुखबिर सूचना के आधार पर 30 जनवरी 2026 को थाना पामगढ़ पुलिस ने रेड (छापेमारी) की। कार्रवाई में दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू और लोहे की एयरगन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित है:


गोविंदा बंजारे (पिता: पवन बंजारे, उम्र: 28 वर्ष, निवासी: पामगढ़, थाना पामगढ़)


अमन खन्ना (पिता: प्रमोद खन्ना, उम्र: 23 वर्ष, निवासी: चण्डीपारा, थाना पामगढ़)


दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के कुशल नेतृत्व में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में टीम में सउनि संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, राघवेंद्र लहरे और भुवनेश्वर पटेल ने सराहनीय योगदान दिया।


पुलिस ने बताया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी सतर्क कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी। क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की है और कहा है कि इससे बदमाशों में खौफ पैदा हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp