छाल में पत्रकार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह 7 फरवरी को
1 min read

धरमजयगढ़ /छाल – प्रेस क्लब छाल द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 07 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से मंगल भवन, छाल में आयोजित होगा।
प्रेस क्लब छाल द्वारा धरमजयगढ़ विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों के सम्मान हेतु रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया शामिल होंगे। वहीं प्रशासनिक अतिथि के रूप में वन मंडल अधिकारी धरमजयगढ़ जितेंद्र उपाध्याय, छाल तहसीलदार लोमेश मिरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़ मदन लाल साहू की उपस्थिति रहेगी।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाजपा व कांग्रेस के जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रेस क्लब छाल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
Subscribe to my channel