Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का सिंधी – अग्रवाल समाज , अमित बघेल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – समाज गुरुओं पर छत्तीसगढ़ के एक नेता अमित बघेल द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार, 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे अग्रवाल समाज एवं सिंधी समाज के लोगों ने आवश्यक बैठक आयोजित कर अमित बघेल के खिलाफ कड़ी निंदा प्रस्ताव पारित किया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की !

थाने पहुंचने के दौरान आक्रोशित नागरिकों ने “अमित बघेल मुर्दाबाद”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय”, “झूलेलाल साईं बाबा की जय”, “घासीदास बाबा साहेब की जय” तथा “अग्रसेन महाराज जी की जय” जैसे नारों से क्षेत्र का माहौल गूंजा उठा। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समाज गुरुओं का अपमान किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा।

समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के विरुद्ध शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। धरमजयगढ़ में इस घटना के बाद सामाजिक संगठनों में गहरा रोष व्याप्त है।

जुलुस के रुप में थाने की ओर जाते हुये समाज के लोग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp