Recent Posts

April 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ का 100 बिस्तर अस्पताल अब भी सपना !

1 min read
Spread the love

कांग्रेस सरकार में मिली थी स्वीकृति, अब तक नहीं शुरू हो सका 100 बिस्तर अस्पताल

धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वीकृत 100 बिस्तर वाला अस्पताल भवन अब तक धरातल पर नहीं उतर सका है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय विधायक लालजीत सिंह राठिया की पहल पर स्वीकृति मिलने के बावजूद यह परियोजना आज भी फाइलों में अटकी हुई है।

सिविल अस्पताल धरमजयगढ़

जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल परिसर में प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति — जिनमें चिकित्सा अधिकारी, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ तथा निश्चेतना विशेषज्ञ — शामिल हैं, पूर्व में ही दी जा चुकी है।

इसके बावजूद कॉंग्रेस सरकार से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार न तो इन पदों पर नियुक्ति कर पाई है, न ही अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी यंत्र, शल्य चिकित्सा उपकरण और रेडियोलॉजी मशीनें जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करा सकी है।

वर्तमान में धरमजयगढ़ में केवल 30 बिस्तर वाला सिविल अस्पताल कार्यरत है, जहाँ बढ़ती आबादी और सीमित संसाधनों के कारण स्वास्थ्य सेवाएँ बेहद प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि 100 बिस्तर वाला अस्पताल शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ, तो क्षेत्र की स्वास्थ्य स्थिति और गंभीर हो सकती है।

जनता की यह  मांग है कि धरमजयगढ़ में स्वीकृत अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर उसे चालू किया जाए, जिससे ग्रामीण अंचल के हजारों मरीजों को दूरस्थ जिलों में भटकना न पड़े।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp