July 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

*सीमा पर नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार*

1 min read
Spread the love

परसामलिक पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

महराजगंज, 17 सितम्बर 2025। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना परसामलिक पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। साथ ही एक चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा (IPS) द्वारा सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, नशीली दवाओं और अवैध शराब की रोकथाम के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने ग्राम झंगटी महाव नाला पुल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—

जुगेस कोइरी, पुत्र त्रिभुवन कोइरी, निवासी रामग्राम देउरवां थाना नवलपरासी, जिला नवलपरासी (नेपाल)

दीपक, पुत्र अनरूद्ध, निवासी लोहसडा थाना नवलपरासी (नेपाल)

बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामान—

बुप्रेनार्फिन इंजेक्शन – 300 एम्पुल

डाइजापाम इंजेक्शन – 300 एम्पुल

प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन – 300 एम्पुल

एक चोरी की मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस, UP53DW6202)

एक मोबाइल फोन

एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस

पूछताछ में खुलासा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की मोटरसाइकिल को जिला अस्पताल गोरखपुर से चुराने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना परसामलिक में एनडीपीएस एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, उ0नि0 गोविन्दर यादव, हे0कां0 जितेन्द्र यादव, हे0कां0 संदीप भारती, कां0 दीपक प्रसाद, एएसआई जीडी पाबू सिंह मेहचा (SSB), एचसी जीडी सत्यवीर सिंह (SSB) और सी.जीडी वीरेन्द्र कुमार यादव (SSB) शामिल रहे‌

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp