सिवनी जनसुनवाई में दिव्यांग बालक को मिली तत्काल सहायता
1 min read

सिवनी / जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कुरई जनपद के ग्राम सिल्लोर से आए 11 वर्षीय दिव्यांग बालक सत्यम सनोडिया को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। सत्यम जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण उसके चलने–फिरने में काफी कठिनाई होती है।
जनसुनवाई के दौरान जब सत्यम के पिता रितेश सनोडिया ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के समक्ष बच्चे की स्थिति और आवश्यकता रखी, तो कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्देश दिए। उनके निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा उसी समय बच्चे के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इससे बच्चे को दैनिक जीवन में सुविधा मिल सकेगी।
व्हीलचेयर प्राप्त होने पर सत्यम के पिता ने कलेक्टर सुश्री जैन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब बच्चे को घर और बाहर दोनों जगह आसानी से ले जाया जा सकेगा।
उद्घोष समय न्यूज
जिला ब्यूरो कैलाश लाहोरी
Subscribe to my channel