*90 मुकदमो मे जब्त अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण*
1 min read
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा जनपद महराजंगज के नशीले पदार्थ के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अनुपालन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2023-24 मे जब्त अवैध कच्ची शराब व देशी शराब के विनष्टीकरण हेतु प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा दिनांक 18.02.2024 के द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन मे आज दिनांक 20.02.2024 को तहसीलदार सदर श्री पंकज शाही व नायब तहसीलदार श्री विवेक श्रीवास्तव के मौजूदगी मे थाना श्यामदेउरवा पर वर्ष-2023-24 मे आबकारी अधिनियम के दाखिला कुल 90 मालो मे बरामद 1250 लीटर अवैध कच्ची शराब व 271 पीस देशी बन्टी बबली शराब को थाना परिसर मे जे0सी0बी0 के मदद से गड्ढा खोदकर नियमानुसार मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे समस्त माल को विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
Subscribe to my channel