बिजली बिल जीरो! सूर्यघर योजना ने बदली जानू जायसवाल की जिंदगी, हर महीने हो रही हजारों की बचत
1 min read
जांजगीर-चांपा, 17 अगस्त 2026। पहले हर महीने 3,000 से 4,000 रुपये बिजली बिल में उड़ जाते थे। अब वही पैसा परिवार की जरूरतों और बचत में काम आ रहा है। जांजगीर निवासी श्री जानू जायसवाल ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। नतीजा? बिजली बिल पूरी तरह शून्य!
यह योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा का मजबूत माध्यम बन रही है। लोग अपनी छत पर सोलर सिस्टम लगाकर खुद बिजली बना रहे हैं और बिल से मुक्ति पा रहे हैं।
श्री जायसवाल को केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी मिली। आसान ऋण सुविधा ने सोलर सिस्टम लगवाना और भी आसान बना दिया।
श्री जायसवाल बताते हैं, “पहले बिल देखकर परेशान होना पड़ता था। अब हर महीने बचत हो रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के लिए भी पैसे जमा हो रहे हैं।”
वे कहते हैं कि यह योजना सिर्फ पैसे बचाने वाली नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम करें।
Subscribe to my channel