August 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

डीग जिला अस्पताल के पीएमओ को राज्य स्तरीय सम्मान

1 min read
Spread the love

डीग जिला अस्पताल के पीएमओ को राज्य स्तरीय सम्मान डीग जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य भवन जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।यह सम्मान डीग जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों के प्रति समर्पण और टीम भावना के लिए दिया गया है। खास बात यह भी है कि चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी डॉ. जितेंद्र फौजदार की सक्रिय भूमिका रही है।राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान के बाद डीग जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सम्मान मिलने पर पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार ने इसका श्रेय अस्पताल की पूरी टीम को दिया और कहा कि यह सम्मान सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।डीग जिला अस्पताल की सेवाओं को राज्य स्तर पर मिली इस पहचान से अस्पताल परिवार में उत्साह का माहौल है। डीग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp