August 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र वासिद खान ने माइक्रोसॉफ्ट एवं ओरेकल के अंतरराष्ट्रीय एआई प्रमाणन प्राप्त किए

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष बी.टेक. (सीएसई- एआई/एमएल) के छात्र वासिद खान ने माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड: एज्योर एआई इंजीनियर एसोसिएट तथा ओरेकल एजेंटिक एआई सर्टिफाइड फाउंडेशन्स एसोसिएट जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, जेनरेटिव एआई, क्लाउड एआई सर्विसेज तथा आधुनिक एजेंटिक एआई टेक्नोलॉजी में उनकी उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में इन प्रमाणनों को उच्च स्तरीय विशेषज्ञता का मानक माना जाता है, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार, शोध और नवाचार के व्यापक अवसर उपलब्ध होते हैं।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि ऐसे वैश्विक प्रमाणन विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं तथा गुणवत्ता आधारित शिक्षा और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण को नई पहचान दिलाते हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, कंप्यूटर संकाय के डीन डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह तथा कंप्यूटर संकाय के समस्त शिक्षकों ने वासिद खान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp