July 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

थाना पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आंबेडकर चौक पर चक्का जाम करने वाले 6 नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई 2026। सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंबेडकर चौक पर मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर चक्का जाम करने वाले लोगों के खिलाफ थाना पामगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को कुछ लोगों ने पामगढ़ के आंबेडकर चौक पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर एकत्र होकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। इससे आम नागरिकों, यात्रियों, मरीजों तथा आवश्यक सेवाओं के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई थी।

थाना पामगढ़ पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया और शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया। वर्तमान में प्रकरण की गहन विवेचना जारी है तथा चक्का जाम में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं पता लगाने का काम तेजी से चल रहा है। आरोपियों के पकड़े जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील:

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपनी किसी भी मांग या समस्या के समाधान के लिए कानून अपने हाथ में न लें। सड़क जाम, चक्का जाम या सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने जैसे कार्य न केवल दंडनीय हैं, बल्कि इनसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी होती है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी जनसमस्या या मांग को लेकर संबंधित विभाग या प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से अपनी बात रखी जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp