July 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जंगल में पुटू खोजने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर गई जान

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के संगरा गांव के जंगल में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पुटू (जंगली मशरूम) खोजने जंगल गई एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर निवासी प्रभा एक्का (55 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों के साथ संगरा के जंगल में पुटू एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना एवं बिजली चमकने लगी। पुटू खोजने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली प्रभा एक्का पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमजयगढ़ लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp