July 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ में डॉक्टर दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अपोलो के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुफ्त परामर्श सेवा

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 1 जुलाई 2026। डॉक्टर दिवस के अवसर पर पामगढ़ स्थित शिवम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वयं प्रकाश त्रिपाठी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विक्रम साहू ने क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सकीय सलाह दी।

शिविर में जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, गठिया, हड्डी रोग और अन्य फिजियोथेरेपी संबंधी समस्याओं से पीड़ित 20 से 25 मरीजों ने लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित इलाज, व्यायाम तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।

अस्पताल संचालक डॉ. बसंत भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा,

“अपने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हम ऐसे आयोजन हमेशा करते रहेंगे, ताकि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए ये शिविर बहुत उपयोगी साबित होते हैं, क्योंकि इसमें बड़े शहरों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा लोगों को अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती है।”

मरीजों ने शिवम हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टरों की इस पहल की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp