June 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जन साहस संस्था द्वारा जिले में बालक-बालिकाओं को जागरूकता भरा एक्सपोजर विजिट

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 13 जून 2026 — जन साहस संस्था के तत्वाधान में ग्राम पंचायत कमरीद-मेंऊं-चंडीपारा के बालक एवं बालिकाओं को जिला स्तर पर एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस दौरान बच्चों को बाल अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, साइबर अपराधों, POCSO कानून तथा महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जन साहस संस्था के जिला समन्वयक आमना बेगम, जिला प्रिवेंशनिस्ट यूनिशा टंडन एवं केस वर्कर चेतन साहू के नेतृत्व में आयोजित इस विजिट में 18 बच्चे शामिल हुए।

विजिट के प्रमुख बिंदु:

• जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष गुप्ता ने बच्चों को बाल अवस्था में किए जाने वाले अपराधों, उनकी सजाओं तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं क्षतिपूर्ति के बारे में विस्तार से बताया।

• साइबर सेल में जेल प्रभारी दिव्या पांडे एवं सिदार पैकरा ने इंटरनेट से जुड़े विभिन्न अपराधों, साइबर फ्रॉड और उनकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

• बाल संरक्षण केंद्र (CWC) में अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा ने POCSO कानून के प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा तथा केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में बताया।

• सखी वन स्टॉप सेंटर (OSC) में केंद्र प्रशासक निशा खान ने हिंसा के विभिन्न प्रकारों, कानूनी प्रावधानों तथा सखी केंद्र के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सखी केंद्र उन महिलाओं का सहारा है जो पीड़ित हैं और जिनका कोई सहारा नहीं है।

• इसके बाद महिला थाना एवं जिला परामर्श केंद्र का भ्रमण कराया गया। महिला पुलिस कर्मी प्रतिभा एवं एलिसा ने थाने का परिचय कराते हुए महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं, परिवार काउंसलिंग की आवश्यकता तथा अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज करने की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जन साहस संस्था के प्रयासों के तहत पामगढ़ क्षेत्र की दस पंचायतों में 13 से 19 वर्ष के बच्चों की बालक एवं बालिका पंचायतों का गठन किया गया है। इन पंचायतों के माध्यम से समाज में होने वाली हिंसा, साइबर फ्रॉड तथा अन्य चुनौतियों के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम का कार्य किया जा रहा है।

विजिट के अंत में बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें किसी भी समय थाना या संबंधित केंद्रों में आकर जानकारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह कार्यक्रम बालकों-बालिकाओं को कानूनी जागरूकता प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जन साहस संस्था का एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp